राशन कार्ड एक प्रकार का दस्तावेज है, जिसका उपयोग करके लोग कोटेदार के यहां से सस्ते कीमतों पर खाद्य खरीदते हैं और उसी के अनुसार वे अपना भरण पोषण करते हैं, यदि आपके पास राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है तो आपको सरकारी दुकान यानि कि कोटेदार के यहां से राशन नहीं मिलेगा, यह एक प्रकार की सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है।
मैं आपको नीचे बिहार राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें? के बारे में विस्तार से बताऊंगा ताकि आप यदि घर बैठे बिहार राशन कार्ड लिस्ट को देखना चाहते हैं तो आप देख सकते हैं, इसके लिए आपको किसी भी प्रकार के आधिकारिक दस्तावेज की आवश्कता नहीं होती है, बस आपको मांगी गई साधारण जानकारी को दर्ज करना होगा।
बिहार राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें?
इसके लिए आपको हमारे द्वारा बताए गए चरणों का पालन करना होगा, जो कि निम्नलिखित है –
- इसके लिए आपको नेशनल फूड सिक्योरिटी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- फिर आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ खुल जाएगा, उसमें आपको उपर मेन्यू बार में स्थित “Ration Cards” पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने ड्रॉप मेन्यू के रूप में दो विकल्प प्रस्तुत होंगे, उसमें आप ” Ration Card Details on State Portals” पर क्लिक करना होगा।
![Ration Card Details on State Portals](https://rationcardlist.co/wp-content/uploads/2024/01/Ration-Card-Details-on-State-Portals-1.jpg)
- ऐसा करते ही आपके सामने सारे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची आ जाएगी, उसमें आपको “Bihar” राज्य का चयन करना होगा।
![Ration card Bihar](https://rationcardlist.co/wp-content/uploads/2024/01/Ration-card-Bihar.jpg)
- इसके बाद आप बिहार राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आप री – डायरेक्ट हो जायेंगे।
- अब आपको जिले का चुनाव करना होगा, और नीचे स्थित “Show” बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको Rural या Urban में किसी एक का चुनाव करना होगा।
![Bihar ration card choose district](https://rationcardlist.co/wp-content/uploads/2024/01/Bihar-ration-card-choose-district.jpg)
- अब आपके सामने एक और पेज खुल जाएगा, उसमें क्रमशः ब्लॉक और पंचायत का चुनाव करना होगा।
- इसके बाद आपको गांव का चयन करना होगा, ऐसा करते ही आपके सामने बिहार राशन कार्ड की लिस्ट आ जाएगी, आप उसे देख सकते हैं।
![Ration card list bihar](https://rationcardlist.co/wp-content/uploads/2024/01/Ration-card-list-bihar.jpg)
बिहार में राशन कार्ड नंबर से राशन कार्ड कैसे खोजें?
- इसके लिए आपको बिहार राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद आपको बाईं तरफ अनुभाग में स्थित “RC Details” पर क्लिक करना होगा।
![bihar ration card rc details](https://rationcardlist.co/wp-content/uploads/2024/04/bihar-ration-card-rc-details.jpg)
- क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुलेगा, उसमें आपको “Rural या Urban” में से किसी एक के रेडियो बटन का चुनाव करना होगा।
- फिर आपको अपने जिले का चयन करके राशन कार्ड नंबर को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको नीचे दिए गए “Search” बटन पर क्लिक करना होगा।
![click search button to search your ration card](https://rationcardlist.co/wp-content/uploads/2024/04/click-search-button-to-search-your-ration-card.jpg)
- ऐसा करते ही आपके सामने आपके राशन कार्ड से संबंधित सारी जानकारी आ जाएगी, आप उसे देख सकते हैं।
जिलेवार पात्रता सूची
क्रमांक | जिले का नाम |
---|---|
1 | अररिया |
2 | अरवल |
3 | औरंगाबाद |
4 | बांका |
5 | बेगूसराय |
6 | भागलपुर |
7 | भोजपुर |
8 | बक्सर |
9 | दरभंगा |
10 | गया |
11 | गोपालगंज |
12 | जमुई |
13 | जहानाबाद |
14 | कैमूर |
15 | कटिहार |
16 | खगरिया |
17 | किशनगंज |
18 | लखीसराय |
19 | मधेपुरा |
20 | मधुबनी |
21 | मुंगेर |
22 | मुजफ्फरपुर |
23 | नालंदा |
24 | नवादा |
25 | पश्चिम चंपारण |
26 | पटना |
27 | पूर्व चंपारण |
28 | पूर्णिया |
29 | रोहतास |
30 | सहरसा |
31 | समस्तीपुर |
32 | सरन |
33 | शेखपुरा |
34 | शिवहर |
35 | सीतामढ़ी |
36 | सिवान |
37 | सुपौल |
38 | वैशाली |
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
बिहार राशन कार्ड सूची में राशन कार्ड नंबर, राशन कार्ड धारक का नाम, राशन कार्ड धारक के पिता या पति का नाम, यूनिट की संख्या, FPS Dealer का नाम।
अगर आपका नाम राशन कार्ड सूची में नहीं है तो आप आप नजदीकी खाद्य निगम ऑफिस में जाकर पूछ सकते हैं।
हां, बिहार राशन कार्ड की पात्रता सूची को ऑनलाइन देख सकते हैं।